ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tributes paid to former chief minister mulayam singh yadav on his death anniversary

Chandauli News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि.

"पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि नेताजी ने सदैव दलितों, पिछड़ों और शोषितों की आवाज बुलंद की। वे किसानों के हितैषी थे और मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में चुंगी टैक्स समाप्त किया था। उन्होंने अखाड़े से लेकर राजनीति तक, हर क्षेत्र में दिग्गजों को चुनौती दी"

chandauli

9:36 AM, Oct 11, 2025

Share:

Chandauli News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि.
logo

मुग़लसराय कार्यालय में पूर्व सीएम स्व मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सांसद रामकिसुन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर स्थित सपा कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने 'धरतीपुत्र' नेताजी को याद किया। पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि नेताजी ने सदैव दलितों, पिछड़ों और शोषितों की आवाज बुलंद की। वे किसानों के हितैषी थे और मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में चुंगी टैक्स समाप्त किया था। उन्होंने अखाड़े से लेकर राजनीति तक, हर क्षेत्र में दिग्गजों को चुनौती दी। इस मौके पर तेजबली यादव, प्रेमनाथ तिवारी, सभासद पारस यादव, राजकुमार यादव, अमित खरवार, राजकुमार कन्नौजिया, मुलायम सिंह यादव, श्यामनारायण यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.