Chandauli News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि.
"21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉटस्प्रिंग्स पर लगभग 10,000 फीट की ऊँचाई पर चीनी सैनिकों के आक्रमण को नाकाम करते हुए बलिदान दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पिछले एक वर्ष में कर्तव्यपथ पर शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि देकर यह दिवस मनाती है"
chandauli
1:11 PM, Oct 21, 2025
Share:


शहीदों को सलामी देते एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी जवान Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर अपने कर्तव्य पथ पर शहीद हुए भारतीय पुलिस बल के जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शहीदों की गाथा सुनाते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का त्याग करने वाले ये बहादुर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सदा दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं।
आइए हम उन वीरों को शत-शत नमन करें और उनके जीवन से मन वचन कर्म से निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा लें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय/लाइन के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
01.09.2024 से 31.08.2025 तक सम्पूर्ण भारत में 186 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें उत्तर प्रदेश के तीन शहीद निरीक्षक/दलनायक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह व आरक्षी सौरभ कुमार शामिल हैं। इनके पराक्रम पर प्रदेश पुलिस को गर्व है।
पुलिस स्मृति दिवस केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉटस्प्रिंग्स पर लगभग 10,000 फीट की ऊँचाई पर चीनी सैनिकों के आक्रमण को नाकाम करते हुए बलिदान दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पिछले एक वर्ष में कर्तव्यपथ पर शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि देकर यह दिवस मनाती है।



