Chandauli News: दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर का झलक, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन.
"चहनियां में भव्य पंडाल का निर्माण कलकत्ता के कारीगरों द्वारा दिल्ली के इंडिया गेट के तर्ज पर तिरंगा में किया गया है। पंडाल के अंदर मां शेरोवाली इस बार आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में नरसंहार और ऑपरेशन सिंदूर की झलकियों के साथ महिषासुर का वध कर रही हैं, जो आकर्षण का केंद्र है"
chandaului
8:04 PM, Sep 29, 2025
Share:


चहनियां में बना दुर्गा माता का पंडाल और स्थापित मूर्ति
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनियां स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर सृजन (छात्र संगठन) परिवार द्वारा पिछले 28 वर्षों से दुर्गा पूजा समारोह मनाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पंडाल तिरंगा स्वरूप में भव्य बनाया गया है। चहनियां में भव्य पंडाल का निर्माण कलकत्ता के कारीगरों द्वारा दिल्ली के इंडिया गेट के तर्ज पर तिरंगा में किया गया है। पंडाल के अंदर मां शेरोवाली इस बार आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में नरसंहार और ऑपरेशन सिंदूर की झलकियों के साथ महिषासुर का वध कर रही हैं, जो आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
सृजन परिवार के कोषाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल ने बताया कि कलकत्ता के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया गया है, जो करीब 80 फीट ऊँचा है। मूर्ति की स्थापना ब्राह्मणों गोलू तिवारी, रमेश तिवारी, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी द्वारा की गई। पांच संकल्पित उदय प्रताप सिंह "पप्पू", योगेंद्र मिश्रा, रामजी मोदनवाल, जयप्रकाश यादव, मनोज गुप्ता चार दिनों तक मां शेरोवाली की अलग-अलग झलकियों के साथ महाआरती और पूजन-अर्चन करेंगे। विसर्जन गाजे-बाजे के साथ दर्जनों लोग, हाथी, घोड़े, और दर्जनों वाहन के साथ होगा।



