ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tricolor journey taken out bharat mata ki jai vande mataram resonated with vande mataram

Chandauli News:निकाली गई तिरंगा यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम से गुंजायमान हुआ क्षेत्र.

"हर घर तिरंगा अभियान के तहत सकलडीहा कसबे में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीजेपी नेता सुर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जय प्रकाश रावत के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।"

chandauli

8:59 PM, Aug 12, 2025

Share:

Chandauli News:निकाली गई तिरंगा यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम से गुंजायमान हुआ क्षेत्र.
logo

सकलडीहा बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते हुए ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और सुर्यमुनी तिवारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय सहित शिक्षण संस्थानों और भाजपा नेताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें उत्साहपूर्वक युवा, जनप्रतिनिधि और शिक्षक भारत माता की जय और बंदे मातरम का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल कायम हो गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है। यह हमारी एकता, आज़ादी और बलिदान का प्रतीक है। हमें इसे हमेशा सम्मान के साथ फहराना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में देशभक्ति की भावना और भी मजबूत हुई है और हर घर तिरंगा अभियान इसका उदाहरण है।

वहीं, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जय प्रकाश रावत के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों तिरंगे झंडे लेकर भारत माता की जय, बंदे मातरम आदि देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे गाँव का भ्रमण किया गया। प्रधानाध्यापक मदन राम ने कहा कि शासन के निर्देश पर विद्यालय में विभिन्न तिथियों पर तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, निबंध-पोस्टर प्रतियोगिता, तिरंगा यात्रा आदि का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अरुण मिश्रा, विजय गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, रामसुंदर चौहान, शैलेन्द्र पाण्डेय, भानु चौहान, विवेक सिंह, अरुन चौहान, रामजी गोंड, कमलापति पाण्डेय, रामबिलास चौहान, राजकुमार मौर्या, दिनेश गोंड, रामभरोश गुप्ता, मंजीत यादव आदि शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.