ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news tricolor journey taken to the success of operation sindoor and to boost the morale of the indian army 04082025 1c0RPp

Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा.

Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा.

12:00 AM, May 16, 2025

Share:

Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर।  

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, सहित बीजेपी पदाधिकारियों ने शुक्रवार की शाम पीडीडीयू नगर में गुरुद्वारा से तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा गुरुद्वारा से जीटी रोड होते हुए शास्त्री पार्क से होकर डीडीयू स्टेशन परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हिंदुस्तान सेना के समर्थन में तिरंगा लहराते रहे, जिससे सेना का मनोबल बढ़ सके।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश का हर एक बच्चा, महिला, पुरुष सरकार के साथ है। युद्ध की दशा में सरकार को अपना हर संभव योगदान करेगा। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने बहुत हद तक आतंकवादियों का खात्मा किया है। भारत की आन-बान और शान की रक्षा भी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक देश की 15 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाने का जो कुत्सित प्रयास किया है, उसे भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता के साथ नाकाम कर दिया।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह किया गया है। पहलगाम की भीषण आतंकी घटना के बाद जब पाकिस्तान से तनाव चरम पर है, पाकिस्तान के आतंकियों के ठिकानों को हमारे देश की सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया। राष्ट्र एक समान भावनाओं से ओत-प्रोत है। हमें अपनी पूरी क्षमता से पाकिस्तान का जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाकिस्तान पर निरंतर प्रयासों से बहुस्तरीय शिकंजा कसा जाएगा। देश को आहत करने वाले आतंकियों को निपटाते रहने के साथ उन्हें पोषित करने वाले पाकिस्तान सेना को भी दायरे में लाना सरकार का सफल प्रयास है। कहा कि एक विकसित भारत और खंडित पाकिस्तान हमारी बड़ी आकांक्षाओं में है। भले ही किसी देश का विखंडन सोचने में कुछ नकारात्मक भाव हो,

किंतु यह उन मानवीय भावों की अभिव्यक्ति ही है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ, इंद्रजीत जायसवाल, राहुल जायसवाल, सुजीत जायसवाल, छत्रबलि सिंह, बच्चा बाबू अग्रहरि, बाढ़ू जायसवाल, भीम मोदी, राणा सिंह, संजय अग्रवाल, संजय कन्नौजिया आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.