मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tricolor waved proudly in the collectorate families of freedom fighters were honoured

Chandauli News: कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान.

“तिरंगे की शान के बीच चंदौली कलेक्ट्रेट में आजादी के वीरों को याद किया गया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। अंग वस्त्र, पुष्पमाला और मिठाई देकर उनके त्याग को नमन किया गया। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर वीर सपूतों के योगदान को याद किया गया।”

chandauli

6:49 PM, Aug 15, 2026

Share:

Chandauli News: कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान करते डीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

Img

समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। उन्होंने अंग वस्त्र, पुष्पमाला और मिष्ठान भेंट किया तथा परिजनों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना। डीएम ने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और प्रशासन दोनों का दायित्व है।

विज्ञापन

Img

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस सुरक्षित, समृद्ध और भेदभाव-मुक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कलेक्ट्रेट कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चंदौली परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ देकर उनका कुशल-क्षेम भी जाना गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.