ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news tricolor yatra took place under the leadership of syedaraja mla and dhanapur block chief in honor of the indian army 04082025 iEtS 7

Chandauli News: भारतीय सेना के सम्मान में सैयदराजा विधायक और धानापुर ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा.

Chandauli News: भारतीय सेना के सम्मान में सैयदराजा विधायक और धानापुर ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा.

12:00 AM, May 19, 2025

Share:

Chandauli News: भारतीय सेना के सम्मान में सैयदराजा विधायक और धानापुर ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। रविवार की शाम भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा धानापुर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से निकली और पूरे कस्बे में होकर शहीद स्मारक स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा में शामिल सभी लोगों ने शहीदों को पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हर गली-मोहल्ला देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। वहीं देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशप्रेम में सराबोर हो गया। भव्य तिरंगा यात्रा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।

इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा, "भारतीय सेना हमारे देश की शान है। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम सुरक्षित हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने सैनिकों को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। यह युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है और यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय और देशभक्ति का प्रतीक है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हमारी सेना पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी जो नज़ीर बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्रवाई की है, उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे वीर जवान हर परिस्थिति में देश की रक्षा करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रीय एकता और समर्पण की भावना प्रबल होती है। हमें गर्व है कि हम ऐसे वीर सैनिकों के देशवासी हैं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, अवधेश सिंह प्रमुख सकलडीहा, महेंद्र सिंह, चंद्रभान मौर्या, रमेश द्विवेदी, गोविंद उपाध्याय, विमल सिंह, राम नगीना पाण्डेय, जुली सिंह, अनामिका मिश्रा, मंशा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.