मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news troubled by family dispute a woman committed suicide by jumping in front of a train along with her innocent daughter

Chandauli News: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान.

"धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जांच जारी है।"

chandauli

7:55 PM, Feb 8, 2026

Share:

Chandauli News: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान.
logo

मृतक मां बेटी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव की रहने वाली 26 वर्षीय ज्योति बिंद ने अपनी 6 वर्षीय पुत्री डाली के साथ शुक्रवार की देर शाम को आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने धीना बाजार के पास अप लाइन पर गुजर रही मेल ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Img

जानकारी के अनुसार ज्योति देवी पारिवारिक विवाद से काफी परेशान चल रही थीं। इसी मानसिक तनाव में आकर उन्होंने अपनी मासूम बेटी के साथ यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

Img

इस संबंध में धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.