ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news troubled by family dispute laborer consumed toxic substance died

Chandauli News: पारिवारिक कलह से परेशान मजदूर ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत.

"सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी"

chandauli

10:47 AM, Dec 17, 2025

Share:

Chandauli News: पारिवारिक कलह से परेशान मजदूर ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत.
logo

घटना की जानकारी होने पर इकट्ठा हुए आसपास के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में मंगलवार को घरेलू कलह से परेशान एक मजदूर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय संतोषी राय के बड़े पुत्र 55 वर्षीय स्वदेशी राय घर पर रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक की मौत के बाद पत्नी गीता देवी, पुत्र राजेश और विकास, तथा पुत्री मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Img

इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.