मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news truck collides with 11 thousand volt line fire starts as soon as current starts flowing helper died many laborers got burnt

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया ट्रक, करंट दौड़ते ही लगी आग; खलासी की मौत, कई मजदूर झुलसे.

"बिजली विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रक की बॉडी अधिक ऊंची होने के कारण वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस और बिजली विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।"

chandauli

5:48 PM, Jun 26, 2026

Share:

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया ट्रक, करंट दौड़ते ही लगी आग; खलासी की मौत, कई मजदूर झुलसे.
logo

हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्रक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केशरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भूसी लोड करने जा रहा एक ट्रक सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। ट्रक की ऊंची बॉडी लाइन से छूते ही पूरे वाहन में करंट दौड़ गया और उसमें आग लग गई। हादसे में ट्रक के 25 वर्षीय खलासी अशोक कुमार उर्फ छोटू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार कई मजदूर झुलस गए।

Img

जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक कुमार उर्फ छोटू सोनभद्र जिले के आमडीह गांव का निवासी था। ट्रक नौगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग से रामगढ़ की ओर जा रहा था। हादसे के बाद बृजेश, धतूरा, सद्दाम, महेंद्र, बिंदु, नंदलाल, जगदीश, दिनेश, महेश, अनिल और राहुल समेत कई मजदूर घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को इलाज के लिए सोनभद्र के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अशोक कुमार अपने पीछे पत्नी सुमन, पुत्र प्रियांशु और एक वर्षीय बेटी अंशु को छोड़ गए हैं। बिजली विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रक की बॉडी अधिक ऊंची होने के कारण वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस और बिजली विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.