मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news truck dragged car for 100 meters medical college professor narrowly escaped

Chandauli News: ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचे मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।"

chandauli

10:37 AM, Feb 9, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचे मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर.
logo

ट्रक द्वारा घसीटा गया कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नेशनल हाईवे-19 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा गांव के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया। हादसे का भयावह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई और चीख-पुकार मच गई।

Img

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज सैयदराजा के प्रोफेसर डॉ. शैलेश सहित अन्य लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

Img

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.