Chandauli News: बिहार में बोलेरो की टक्कर से चंदौली के ट्रक खलासी की मौत, पत्नी और तीन बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट.
“चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र के ठटवा गांव निवासी रामचंद्र यादव की बिहार के सासाराम-डेहरी मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार की आजीविका चलाने के लिए बिहार में ट्रक पर खलासी का काम करने वाले रामचंद्र की मौत से गांव में शोक की लहर है।”
chandauli
8:33 PM, Nov 1, 2026
Share:


नौगढ़ के ठटवा गांव निवासी रामचंद्र यादव।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़, चंदौली।
चंदौली। नौगढ़ तहसील के ठटवा गांव निवासी 35 वर्षीय रामचंद्र यादव की बिहार के सासाराम-डेहरी मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बिहार में ट्रक पर खलासी का काम करते थे। बताया गया कि बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, रामचंद्र यादव डाला से सामान लोड कर ट्रक के साथ सासाराम-डेहरी की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक खड़ा कर वह शौच के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक और राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
रामचंद्र यादव अपने पीछे पत्नी सिलवंती और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बेटे दिनेश (12 वर्ष), महेश (10 वर्ष) और बेटी संगीता (करीब 8 वर्ष) हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से पत्नी और मासूम बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।


