Chandauli News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पिता की मौत,दो पुत्र घायल.
"पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है"
chandauli
6:58 PM, Nov 9, 2025
Share:


मृतक सुजीत सिंह की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां गांव के समीप नेशनल हाइवे 19 पर सड़क हादसे में बाइक चला रहे पिता की मौत हो गई। जबकि बाईक दो पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्चों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों बच्चों का ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिसौरी निवासी सुजीत सिंह अपने बच्चों को दवा दिलवाकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। ज्यों ही फुटियाॅ गाँव के सामने पहुॅचते की पीछे से तेज गति से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता सुजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उनके दोनों पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में गाँव के लोग भी मौके पर पहुँचे। जहां परिजनों का करूण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



