ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news truck in the ganges flowing from above the road the driver swam and saved his life 04082025 a8CKup

Chandauli News: सड़क के ऊपर से बह रही गंगा में समाया ट्रक, चालक ने तैरकर बचाई अपनी जान.

Chandauli News: सड़क के ऊपर से बह रही गंगा में समाया ट्रक, चालक ने तैरकर बचाई अपनी जान.

chandauli

12:00 AM, Aug 3, 2025

Share:

Chandauli News: सड़क के ऊपर से बह रही गंगा में समाया ट्रक, चालक ने तैरकर बचाई अपनी जान.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: फरीद अहमद, कमालपुर.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के वीरासराय गांव के समीप कमालपुर-जमानिया मुख्य मार्ग पर गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी अब जानलेवा होता जा रहा है। रविवार सुबह एक बड़ा हादसा तब हुआ जब चम्पारण से वाराणसी जा रही 18 चक्का ट्रक (नं. BR-45-G-0B-3188) कमालपुर की ओर बढ़ते हुए गहरे पानी में डूब गई। ड्राइवर अशोक कुमार किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन ट्रक पूरी तरह पानी में समा गया। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब ट्रक जमानिया की ओर से कमालपुर की तरफ आ रही थी और गहरे पानी की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक मालिक समशेर के साथ मिलकर मौके का जायजा लिया और प्रशासनिक लापरवाही पर नाराज़गी जताई। पूर्व विधायक ने कहा, "जब 10 किलोमीटर दूर प्रशासनिक अमला महज चौकियों पर औपचारिकता निभा रहा है, तब पास में इतना बड़ा हादसा हो जाता है और किसी को खबर तक नहीं होती।

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने ट्रक को बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था कराने की बात कही। वहीं, इस संबंध में धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि “घटना की जानकारी मिलते ही हम क्रेन मंगवाने का प्रयास कर रहे थे। अब क्रेन मिल चुकी है और एक घंटे में घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक निकालने की कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन की घोर उदासीनता पर नाराज़गी जताई है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के बावजूद मार्ग को बंद नहीं किया गया और किसी प्रकार की चेतावनी या बैरिकेडिंग भी नहीं की गई, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.