ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news truck laden with sand overturned house damaged people present in the house narrowly escaped

Chandauli News: बालू लदा ट्रक पलटा, मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे घर में मौजूद लोग.

"पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में ट्रकों का अवैध रूप से बालू उतारने और ढोने का कार्य अक्सर होता रहता है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है"

chandauli

2:01 PM, Oct 21, 2025

Share:

Chandauli News: बालू लदा ट्रक पलटा, मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे घर में मौजूद लोग.
logo

डंपर घुसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। इलिया कस्बा स्थित काली मंदिर के समीप सोमवार की देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बालू लदा हाईवा ट्रक सड़क किनारे बालू उतार रहा था। इस दौरान अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पास में स्थित सुरेश गुप्ता का मकान उसकी चपेट में आ गया। ट्रक गिरने से मकान पूरी तरह ढह गई। घटना के समय घर के अंदर लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से सभी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में मकान में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

Img

वहीं पास में ही खड़ी एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल, विनोद गुप्ता के किराने की दुकान के सामने खड़ी थी, ट्रक के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में ट्रकों का अवैध रूप से बालू उतारने और ढोने का कार्य अक्सर होता रहता है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.