मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news truck laden with spices overturned on the national highway consignment of 25 tonnes of spices scattered on the road

Chandauli News: नेशनल हाइवे पर पलटा मसालों से लदा ट्रक, सड़क पर बिखरी 25 टन मसाले की खेप.

"पुलिस के मुताबिक हादसे के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।"

chandauli

7:07 PM, Jun 27, 2026

Share:

Chandauli News: नेशनल हाइवे पर पलटा मसालों से लदा ट्रक, सड़क पर बिखरी 25 टन मसाले की खेप.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार देर रात एक पेट्रोल पंप के पास मसालों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदी करीब 25 टन काली मिर्च, जीरा, धनिया, हल्दी, लौंग समेत अन्य गरम मसाले सड़क पर बिखर गए। राहत की बात रही कि चालक और खलासी की जान बच गई, हालांकि चालक को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रक वाराणसी से बिहार की ओर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया, जिससे हाईवे पर मसालों की बोरियां फैल गईं और यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसे के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.