ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news trying to catch a moving train proved costly both the legs of the passenger were amputated

Chandauli News: चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, यात्री के दोनों पैर कटे.

"घटना होते ही मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल लोको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।"

chandauli

11:22 PM, Apr 5, 2026

Share:

Chandauli News: चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, यात्री के दोनों पैर कटे.
logo

डीडीयू जंक्शन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां फरक्का एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब 30 वर्षीय युवक ट्रेन रुकने के दौरान पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन छूटता देख युवक दौड़कर चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच गिर गया। घटना होते ही मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल लोको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.