Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से बीस वर्षीय यात्री की मौत.
"आरपीएफ की सूचना पर लोकों अस्पताल के चिकित्सक एसीएमएस डा. राजीव कुमार ने जांचो के पश्चात यात्री को मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ की सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया"
chandauli
7:04 PM, Sep 13, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल मानसनगर पोस्ट अंतर्गत अप यार्ड आर आर आई केबिन पोल संख्या 670/35-37 लाइन नंबर दो पर 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से बीस वर्षीय यात्री के गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर स्थित रेलवे लाइन पर पटना निवासी 20 वर्षीय गौरव कुमार की चलती श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गौरव अपने दोस्तों के साथ वाराणसी पिकनिक मनाने जा रहा था। तभी चार बजे भोर में गेट पर आकर बैठ गया। अचानक उसे झपकी लग गई और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसके साथ यात्रा कर रहे दोस्तों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
आरपीएफ की सूचना पर लोकों अस्पताल के चिकित्सक एसीएमएस डा. राजीव कुमार ने जांचो के पश्चात यात्री को मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ की सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी।



