Chandauli News: फरार चल रहे दो अंतरराज्यीय गोवंश तस्कर गिरफ्तार.
"पूछताछ के दौरान दोनों की भूमिका गौ-तस्करी नेटवर्क में सामने आई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।"
chandauli
4:47 PM, Jan 12, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में दोनों गोवंश तस्कर भाई
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने अंतरराज्यीय गौतस्करी गिरोह से जुड़े दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ सैयदराजा थाने में दर्ज मामले में लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 308/25 के तहत चल रही विवेचना के दौरान यह सामने आया कि मो. जावीर अली और मो. साबिर अली नामक दोनों भाई अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गौ-तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं। दोनों आरोपी बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्माबाद गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 जनवरी 2026 को मिश्रपुरा गांव स्थित काली माता मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान दोनों की भूमिका गौ-तस्करी नेटवर्क में सामने आई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



