Chandauli News: हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.
"पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि व्यक्तिगत विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।"
chandauli
8:10 PM, May 6, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्तार में दोनों आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर,(चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पूर्व नियोजित तरीके से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 2-3 मई की रात जीटीआर ब्रिज के पास श्रवण जायसवाल पर 3-4 लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से रवि जायसवाल और निखिल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि व्यक्तिगत विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।#ChandauliNews #CrimeNews #Mughalsarai #UPPolice #BreakingNews
