Chandauli News : 3 लाख रुपये क़ीमत कि 540 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.
“चंदौली में अलीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 540 ग्राम अफीम के साथ उत्तराखंड और बरेली के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड और बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहे थे।”
chandauli
9:05 PM, Oct 15, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को रेवसा रिंग रोड सर्विस लेन के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को 540 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई थी। संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा करने पर सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान काले बैग में रखी काली पन्नी से अफीम बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पाल (29), निवासी ट्रांजिट कैंप, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड और लालता प्रसाद (48), निवासी जोगी नवादा, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे झारखंड के चतरा और आसपास के क्षेत्रों से अफीम खरीदकर ऊधम सिंह नगर और बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में निरीक्षक शरद गुप्ता, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव और पुलिसकर्मी संतोष कुमार यादव व प्रवेश सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


