Chandauli News : मैजिक वाहन में गोवंश ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक गोवंश बरामद.
“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन से एक गोवंश बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वाराणसी के चोलापुर से गोवंश को लादकर बिहार ले जा रहे थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।”
chandauli
9:08 PM, Oct 15, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : -पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को रेवसा रिंग रोड सर्विस लेन के पास चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन में लदे एक गोवंश को बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार सिंह (40) और राज कुमार चौहान (48), निवासी नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मैजिक वाहन संख्या UP65CT9902 को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहन स्वामी के कहने पर वाराणसी के चोलापुर से गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे। उन्होंने गोवंश बेचकर जीविकोपार्जन करने की बात भी बताई।
विज्ञापन
इस मामले में अलीनगर थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल पासवान, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह और कांस्टेबल प्रभाकर व शान खान शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


