Chandauli News : गोबर फेंकने के विवाद में मारपीट, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार.
“चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में जमीन पर गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है।”
chandauli
9:01 PM, Aug 31, 2026
Share:


धानापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में जमीन पर गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान किशुनपुरा निवासी रामनगीना यादव और उसके पुत्र आशुतोष के रूप में हुई है।
धानापुर पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को गोबर फेंकने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि रामनगीना यादव, आशुतोष समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवमूरत यादव के सिर पर भी लाठी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
शिवमूरत यादव की तहरीर पर धानापुर थाने में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर निदिलपुर पुलिया के पास से रामनगीना यादव और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
