ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two accused of buffalo padiya theft arrested magic recovered

Chandauli News: भैंस-पड़िया चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मैजिक बरामद.

“चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से भैंस और पड़िया चोरी कर मैजिक लोडर से ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी के पशुओं के साथ वाहन भी बरामद कर लिया।”

chandauli

11:22 AM, Nov 8, 2026

Share:

Chandauli News: भैंस-पड़िया चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मैजिक बरामद.
logo

चकिया पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में खूंटे से बंधी भैंस और पड़िया चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना 6 नवंबर की है। पुलिस के अनुसार अनिल चौहान और काजू दोनों पशुओं को पिकअप मैजिक लोडर में लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने वाहन रोककर पूछताछ की। पशु मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को चोरी के पशुओं और वाहन सहित चकिया थाने लाया गया।

पुलिस ने मामले में मलहर गांव निवासी अनिल चौहान (21) और भरेहटाकला निवासी काजू (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, एक पड़िया और घटना में प्रयुक्त मैजिक लोडर संख्या UP67AT5184 बरामद किया गया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद चकिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रासन यादव और कांस्टेबल शुभम तिवारी शामिल रहे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.