ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two accused of deadly attack arrested iron rod recovered

Chandauli News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद.

“चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव में पारिवारिक रंजिश को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।"

chandauli

10:25 AM, Nov 15, 2026

Share:

Chandauli News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले के आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव में पारिवारिक रंजिश को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को ग्राम नोनार में पारिवारिक विवाद को लेकर शालीग्राम मौर्य और विपक्षी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि इस दौरान नामजद आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से शालीग्राम मौर्य और उनकी पत्नी पुष्पा पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर सकलडीहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 324(2) और 109(1) में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर को नोनार गांव स्थित आरोपियों के घर से अरुण कुमार मौर्य (56) पुत्र स्व. संतराम और छत्रधारी मौर्य (27) पुत्र अरुण कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और प्रश्विन दूबे शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.