मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two accused wanted in gangster act arrested

Chandauli News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार.

“सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जमुनीपुर स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास से दबोचा गया।”

chandauli

8:46 PM, Aug 5, 2026

Share:

Chandauli News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जमुनीपुर स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार यादव निवासी जमुनीपुर और शुभम प्रजापति निवासी विसुंधरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी और वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.