Chandauli News: अपहरणकर्ता को संरक्षण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई.
"गिरफ्तारी के डर से वे अपने घर और संभावित ठिकानों को छोड़कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे तथा पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को वाहन पकड़ने के लिए ऑटो स्टैंड पहुंचे थे, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।"
chandauli
8:29 PM, Jul 11, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे अपहरणकर्ता को संरक्षण देने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कस्बा सैयदराजा स्थित ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सैयदराजा धारा 87/142 बीएनएस से संबंधित मामले में बदरुद्दीन सलमानी पुत्र स्व. हबीब तथा रोशन सलमानी पुत्र बदरुद्दीन सलमानी, निवासी ग्राम सुदांव, थाना सैयदराजा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अपहरणकर्ता को संरक्षण देने के मामले में वांछित थे।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी थी। गिरफ्तारी के डर से वे अपने घर और संभावित ठिकानों को छोड़कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे तथा पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को वाहन पकड़ने के लिए ऑटो स्टैंड पहुंचे थे, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
