Chandauli News: मजदूरी का पैसा छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर लूटे थे रुपये, 2000 रुपये बरामद.
“चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में मजदूरी का पैसा बांटकर घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी केराडीह गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास से हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए रुपयों में से 2000 रुपये बरामद किए हैं।”
chandauli
8:33 AM, Nov 12, 2026
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में मजदूरी का पैसा बांटकर घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए रुपयों में से 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।
पुलिस के अनुसार, केराडीह गांव निवासी रंजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने 10 नवंबर को शहाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मजदूरी का पैसा बांटकर घर लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उनकी जेब में रखे रुपये छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 144/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहाबगंज पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 10 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने केराडीह गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान केराडीह निवासी आलोक पुत्र राजेश उर्फ नटरू (18 वर्ष) और मोनू पुत्र गुड्डू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छीने गए रुपयों में से 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में मुकदमे के तहत धारा 317(2) बीएनएस की कार्रवाई भी की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल आशुतोष यादव, सोमेश कुमार और हरगोविन्द शामिल रहे।


