ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news national organization minister of vanvasi kalyan ashram arrives in karidand gives message of environmental protection to students

Sonbhadra News: करिडांड में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का आगमन, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

करिडांड स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वंदना सभा के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल कुमार जोग ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिए समाज के सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है।

sonbhadra

6:09 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: करिडांड में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का आगमन, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.
logo

बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर, करिडांड में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर, सेवाकुंज आश्रम करिडांड, चपकी में गुरुवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल कुमार जोग का आगमन हुआ। विद्यालय की प्रातःकालीन वंदना सभा में उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रांत के सह संगठन मंत्री एवं सेवा समर्पण संस्थान के केंद्र प्रमुख मिथिलेश जी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल कुमार जोग ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करके पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों को छोटी-छोटी अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाकर प्रकृति के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री के प्रेरणादायक संबोधन से विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिली।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.