ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two and a half year old innocent died after falling into a pit filled with water while playing created an uproar

Chandauli News: खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम कि मौत, मचा कोहराम.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। खोजबीन के दौरान बच्चे का शव घर के पास ही गड्ढे से बरामद हुआ है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

5:29 PM, Jan 13, 2026

Share:

Chandauli News: खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम कि मौत, मचा कोहराम.
logo

मृतक मासूम सार्थक कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक हृदयविदारक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। नहर किनारे खेलते समय बच्चा पास में बने गड्ढे में गिर गया, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 निवासी दिनेश चंद्रभारती का ढाई वर्षीय पुत्र सार्थक घर के पास नहर किनारे खेल रहा था। कुछ समय बाद जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजन घबरा गए और उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना अलीनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय एवं आलू मिल चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से नहर और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी प्रयासों के बाद मासूम सार्थक का शव नहर किनारे स्थित एक गड्ढे से बरामद किया गया।
परिजन बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए तीन नीजी अस्पतालो के बारी बारी पहुंचे। लेकिन सभी जगह चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।वार्ड नंबर-3 के सभासद राजेश चौहान ने बताया कि खोजबीन के दौरान पास के गड्ढे में बच्चे का शव मिला था। इलाज के लिए कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। मृतक मासूम के पिता दिनेश चंद्रभारती और माता रोशनी हैं। सार्थक परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। खोजबीन के दौरान बच्चे का शव घर के पास ही गड्ढे से बरामद हुआ है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.