ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two arrested for opening accounts for cyber fraud former bank employee had opened more than 300 bank accounts

Chandauli News: साइबर ठगी के लिए खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार, पूर्व बैंक कर्मचारी ने खोले थे 300 से अधिक बैंक खाते.

“चंदौली में साइबर ठगी और म्यूल खातों के संचालन के मामले में धानापुर पुलिस व साइबर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रोहित कुमार पूर्व में बैंक कर्मचारी था और उसने 300 से अधिक बैंक खाते खुलवाए थे, जिनकी जांच की जा रही है।”

chandauli

9:18 PM, Sep 12, 2026

Share:

Chandauli News: साइबर ठगी के लिए खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार, पूर्व बैंक कर्मचारी ने खोले थे 300 से अधिक बैंक खाते.
logo

धानापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगी के आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर पुलिस और साइबर टीम ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को ओदरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गरीब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का लाभ दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाते थे और इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी पसाई, थाना धीना और रोहित कुमार उर्फ काला पुत्र किशोरी राम निवासी सेवढ़ी मड़ई, थाना बलुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक कूटरचित आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक चेकबुक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा तक नेटवर्क के जुड़े होने के संकेत मिले हैं। वर्तमान में चिन्हित चार बैंक खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 18 अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 2.5 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट है। वहीं रोहित कुमार द्वारा पूर्व में खुलवाए गए करीब 300 अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोहित कुमार पहले एक्सिस बैंक सकलडीहा में कर्मचारी के रूप में काम करता था। उस दौरान उसने करीब 300 बैंक खाते खुलवाए थे। नौकरी से हटाए जाने के बाद वह कथित तौर पर अपने बैंकिंग अनुभव का इस्तेमाल साइबर ठगी में करने लगा। आरोप है कि ग्रामीणों से खाते खुलवाकर उनके एटीएम, पासबुक और ओटीपी की जानकारी हासिल की जाती थी और खातों की जानकारी गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई जाती थी। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों के जरिए लोगों से ठगी गई रकम इन बैंक खातों में मंगाई जाती थी। इसके बाद एटीएम के माध्यम से रकम निकालकर आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और रोहित द्वारा खुलवाए गए अन्य खातों की जांच जारी है।

मामले में धानापुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 के तहत आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं पूर्व की घटना में साइबर क्राइम थाना चंदौली में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.