Chandauli News: 25 हजार के इनामी गौ-तस्कर सहित दो गिरफ्तार, पिकअप व दो गौवंश बरामद.
"इलिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है।"
chandauli
5:06 PM, Apr 12, 2026
Share:


इलिया पुलिस की गिरफ्त में इनामियां गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। जनपद में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इलिया पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने रविवार देर रात 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गौ-तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो गौवंश और एक पिकअप वाहन (UP91N7094) बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम डडिया स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम बाबू यादव निवासी थाना लंका, वाराणसी और सुरेश कुमार यादव निवासी थाना औराई, भदोही के रूप में हुई है। श्याम बाबू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिर्जापुर व आसपास के क्षेत्रों से गौवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बेचते थे और लंबे समय से इस धंधे में शामिल थे।
