ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two arrested including inter state mobile thief gangster

Chandauli News: तेज़ धमाके के साथ फटा ट्रैक्टर का टायर, चपेट में आकर मासूम की मौत.

" डबरी कला निवासी पिंटू गिरी की पत्नी पुष्पा सोमवार की सुबह अपने छोटे बेटे रितेश गिरी (6 वर्ष) के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इसी दौरान गौड़ीहार-अकोढ़वा मार्ग पर चंद्रप्रभा पुल के समीप एक गेहूं से भरे ट्रैक्टर का पिछला टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे रितेश उसकी चपेट में आ गया और हवा में उछलकर दूर जा गिरा, जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई"

chandauli

8:57 PM, Sep 29, 2025

Share:

Chandauli News: तेज़ धमाके के साथ फटा ट्रैक्टर का टायर, चपेट में आकर मासूम की मौत.
logo

सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार मोबाइल चोरों के साथ पुलिस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, चंदौली.   

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के गौड़ीहार गांव स्थित चंद्रप्रभा पुल के पास सोमवार की सुबह एक गेहूं लदे ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया और उसकी चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत उसकी माँ की आंखों के सामने हुई, जिसे देखकर वह बिलख-बिलखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डबरी कला निवासी पिंटू गिरी की पत्नी पुष्पा सोमवार की सुबह अपने छोटे बेटे रितेश गिरी (6 वर्ष) के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इसी दौरान गौड़ीहार-अकोढ़वा मार्ग पर चंद्रप्रभा पुल के समीप एक गेहूं से भरे ट्रैक्टर का पिछला टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे रितेश उसकी चपेट में आ गया और हवा में उछलकर दूर जा गिरा, जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। अपने आंखों के सामने बच्चे को मरते देख माँ पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे बेहोश होकर गिर गईं। सूचना पर बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रताप मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को सीज़ कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.