मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two arrested including the driver for stealing diesel by breaking the lock of the tanker

Chandauli News: टैंकर का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते चालक समेत दो गिरफ्तार.

"पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"

chandauli

6:29 PM, Apr 13, 2026

Share:

Chandauli News: टैंकर का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते चालक समेत दो गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस द्वारा पकड़ा गया टैंकर चालक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने डीजल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए टैंकर चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से टैंकर, डीजल और चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण भी बरामद किए हैं।

Img

जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के टैंकर संख्या WB11C5594 से चालक और उसका सहयोगी लॉक तोड़कर डीजल निकाल रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टैंकर चालक शोएब अहमद (36 वर्ष) पुत्र साहब अहमद और उसके सहयोगी प्रद्दुम (23 वर्ष) पुत्र स्व. बाबूलाल, दोनों निवासी ग्राम रेमा थाना अलीनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मिलकर टैंकर से डीजल निकालकर अवैध रूप से बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने मौके से टैंकर के अलावा एक प्लास्टिक की बाल्टी में करीब 8 लीटर डीजल, तीन मीटर लंबी पाइप व अन्य उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल तेल निकालने में किया जा रहा था।इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 305(b), 334(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.