मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two arrested while gambling on the river bank cash and mobile recovered

Chandauli News: नदी किनारे जुआ खेल रहे दो गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद.

"थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

9:36 PM, May 8, 2026

Share:

Chandauli News: नदी किनारे जुआ खेल रहे दो गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद.
logo

शहाबगंज पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए जुआरी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज पुलिस ने गुरुवार रात जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं, जबकि पांच अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रक्सहा गांव के पास नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और पांच लोग मौके से भाग निकले, जबकि दो लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने फड़ से 790 रुपये नकद, दो स्मार्ट मोबाइल फोन और 39 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी में 2490 रुपये नकद मिले। इस तरह कुल 3280 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे पैसे के लालच में अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते थे और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ब्रह्मदेव पुत्र स्व. रामजी निवासी ग्राम सोनहुल थाना चकिया और सनी कुमार पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम रसिया थाना शहाबगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।#ChandauliNews #Shahabganj #UPPolice #CrimeNews #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.