Chandauli News: दो अवैध असलहा व कारतूस संग दो गिरफ्तार.
"पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समरेंद्र सिंह उर्फ छोटू पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रोहित यादव के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।"
chandauli
8:08 PM, Mar 26, 2026
Share:


पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी और बरामद असलहा कारतूस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फेसुड़ा गांव के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी रोहित यादव ने बताया कि होली के दिन उसने समरेंद्र सिंह उर्फ छोटू से पिस्टल लेकर शौकिया फोटो और वीडियो बनाया था। वहीं समरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने उक्त असलहा बिहार के रोहतास जिले से खरीदा था और होली के दौरान गांव में विवाद होने पर एक राउंड हवाई फायर भी किया था। बाद में पुलिस के डर से उसने असलहा बेच दिया।
