ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two arrested with stolen bike preparation was to take it to bihar and sell it

Chandauli News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी.

“इलिया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने डेहरीखुर्द से बाइक चोरी की थी और उसे बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।”

chandauli

9:37 PM, Sep 18, 2026

Share:

Chandauli News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी.
logo

इलिया पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, तहसील, चंदौली.


चंदौली। इलिया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से डेहरीखुर्द गांव से चोरी हुई हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक भी बरामद की है। बाइक 16 सितंबर की रात घर के दरवाजे से चोरी हुई थी।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मालदा नहर के पास वाहन के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहिद अंसारी निवासी चंदा, थाना चांद, कैमूर और पंकज नट उर्फ डब्लू निवासी देवहालिया, थाना रामगढ़, कैमूर बिहार बताया।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने डेहरीखुर्द से बाइक चोरी करने और उसे बिहार ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। बरामद बाइक का नंबर UP67R3063 है। मामले में दर्ज मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी कर दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों का इलिया थाने में पूर्व से भी चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.