ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two bike riding youths died in collision with scorpio innocent child narrowly escaped

Chandauli News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, बाल-बाल बचा मासूम.

“चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसा कादराबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास हुआ। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

chandauli

4:16 PM, Nov 27, 2026

Share:

Chandauli News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, बाल-बाल बचा मासूम.
logo

मृतक दोनों युवको की फोटो, घायल बच्चा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कादराबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास शुक्रवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Img

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 27 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे दीपक विश्वकर्मा और अंजीत कुमार गुप्ता एक छोटे बच्चे को लेकर कमालपुर बाजार से अपने गांव खोर जा रहे थे। इसी दौरान कादराबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, अंजीत कुमार का छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया। दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Img

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे कादराबाद में हुआ। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि एक छोटा बच्चा सुरक्षित बच गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.