Chandauli News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, एक युवक ट्रॉमा सेंटर रेफर.
"सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।"
chandauli
6:57 PM, Jun 27, 2026
Share:


मृतक मीरा देवी की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव निवासी 35 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मीरा देवी अपने पति मुनीब चौहान के साथ सकलडीहा बाजार से बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बथावर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और दूसरी बाइक सवार विशुनपुर कला निवासी 28 वर्षीय ओम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पहले सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मीरा देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
