Chandauli News: दो बाइक की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत, एक वाराणसी रेफर.
"नौगढ़ थाना के बाघी गांव निवासी राम प्यारे और प्रदीप यादव सोनभद्र के मधुपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं"
chandauli
8:01 PM, Sep 14, 2025
Share:


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में रोते बिलखते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बटौवा गवा के पास नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर रविवार शाम लगभग 5 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाघी गांव के 35 वर्षीय राम प्यारे और सोनभद्र के निपानिया गांव निवासी सुनील की मौत हो गई। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
बाघी गांव निवासी राम प्यारे और 22 वर्षीय प्रदीप यादव मधुपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन
सीएचसी पर एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने राम प्यारे को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार सुनील को ट्रामा सेंटर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उस व्यक्ति के हाथ पर 'मुंशी' लिखा था। प्रदीप यादव को गंभीर हालत होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राम प्यारे की मौत से बाघी गांव में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



