Chandauli News: आम तोड़ने के विवाद में दो सगे भाईयों पर चाकू-कैंची से हमला, गंभीर रूप से घायल.
"बलुआ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
8:43 PM, Jun 5, 2026
Share:


बलुआ थाने में मौजूद घायल दोनों भाई
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मारुफपुर चौकी अंतर्गत रमदत्तपुर गांव में शुक्रवार की शाम आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 40 वर्षीय अमित कुशवाहा और 32 वर्षीय नीतीश कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों पर चाकू और कैंची से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रमदत्तपुर निवासी राधेश्याम कुशवाहा के आम के बगीचे में कुछ लोग आम तोड़ रहे थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और कहासुनी के बाद आरोपियों ने अमित कुशवाहा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर छोटे भाई नीतीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अमित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां भेजा गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अमित कुशवाहा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
