Chandauli News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो भाई घायल.
"पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
2:58 PM, Apr 27, 2026
Share:


दोनों घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के जमोखर गांव के पास चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी राधेश्याम पाल (45) अपने छोटे भाई पारस पाल (32) के साथ बाइक से फत्तेपुर गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में जमोखर के पास वे सड़क किनारे रुके थे, तभी तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
