ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two brothers riding a bike in the grip of pickup one died another

Chandauli News: पिकअप की चपेट में आये बाइक सवार दो सगे भाई, एक की मौत दूसरा घायल.

*नसीरपुर पट्टन निवासी श्याम बाइक से अपने भाई को डीडीयु जंक्शन छोड़ने जा रहा था, इस दौरान सरेसर गांव के पास मुर्गा ले जाने वाले पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया, घटना में श्याम की मौत हो गई, जबकि राम आधार को गंभीर अवस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

chandauli

11:07 AM, Aug 18, 2025

Share:

Chandauli News: पिकअप की चपेट में आये बाइक सवार दो सगे भाई, एक की मौत दूसरा घायल.
logo

सड़क किनारे गड्ढे में गिरी पिकअप वाहन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास रविवार की देर रात पिकअप वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Img

मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव निवासी आगरा जिले में बिजली विभाग में तैनात एसडीओ 46 वर्षीय रामसुधार को उसका छोटा भाई श्याम मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। जैसे ही दोनों भाई बाइक से सरेसर के समीप पहुंचे कि तभी अलीनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाईक को टक्कर मार दिया और बाईक सहित गड्ढे में गिर गयी। इस दौरान श्याम की पिकअप के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि रामाधार घायल हो गया।

विज्ञापन

Img

क्षतिग्रस्त बाइक को थाने लेकर पहुंची पुलिस

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और सूचना पत्र पुलिस में पहुंची ग्रामीणों सहयोग से वहां के नीचे फंसे दोनों भाई को निकाल कर राजकीय चिकित्सालय मुगलसराय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घर रामाधार को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया. पिकअप मुर्गा ढूलाइ का कार्य करती है.


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.