ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two cattle smugglers along with four cattle were caught by the police

Chandauli News: चार गोवंश के साथ दो गोवंश तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे.

"प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बगही कुम्भापुर गांव के समीप ढाबे के सामने नेशनल हाइवे 19 से दो वाहनों से 04 राशि गोवंश गाय की बरामदगी करते हुए मौके से 02 गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया"

chandauli

7:35 PM, Oct 9, 2025

Share:

Chandauli News: चार गोवंश के साथ दो गोवंश तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस द्वारा गो तस्करी करने वाले दो शातिर गो तस्करों को बगहीं कुम्भापुर से गिरफ्तार कर उनके पास से 04 राशि गोवंश बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बगही कुम्भापुर गांव के समीप ढाबे के सामने नेशनल हाइवे 19 से दो वाहनों से 04 राशि गोवंश गाय की बरामदगी करते हुए मौके से 02 गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मौके से वाहन स्वामी फरार हो गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सैयदराजा थाने में गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम और 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए तस्कर राहुल कुमार निवासी सकरी थाना कुदरा जिला भभुआ बिहार और अरबिन्द कुमार निवासी मौरा थाना चेनारी जिला रोहतास बिहार के निवासी बताए गए।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.