ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two children who went with their mother to make bedi drowned in ganga condition critical referred to trauma center

Chandauli News: मां संग बेदी बनाने गये दो बालक गंगा में डूबे, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर.

"अमित को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सांस न चलने पर फार्मासिस्ट मुकेश सिंह ने अपने मुंह से सांस दिया, तो पल्स चलने लगी। बलुआ एसओ अपनी सरकारी गाड़ी से अमित को लेकर बनारस भागे। दोनों का इलाज बीएचयू में चल रहा है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है"

chandauli

8:58 PM, Oct 26, 2025

Share:

Chandauli News: मां संग बेदी बनाने गये दो बालक गंगा में डूबे, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर.
logo

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीपीआर देते फार्मासिस्ट मुकेश सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजयी गांव के चंद्रावती गंगा घाट पर रविवार की शाम को बेदी बनाने गये अपने-अपने मां के संग दो बच्चे 13 वर्षीय अमित प्रजापति और 12 वर्षीय सत्यम यादव गंगा नदी में डूब गये। वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने गंगा से दोनों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख फार्मासिस्ट ने CPR दिया तो बच्चों की सांस चलने लगी। दोनों बच्चों को तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।       

Img

जानकारी के अनुसार, हरधन जुड़ा गांव निवासी सोहन प्रजापति के पुत्र अमित, अपनी माँ मुन्नी देवी और दिनेश यादव के पुत्र सत्यम, अपनी माँ रिक्की देवी के साथ गंगा घाट पर बेदी बनाने के लिए गए थे। परिजन बेदी बनाने में व्यस्त थे। दोनों बच्चे स्नान करने के लिए गंगा में कूद गए। जहां पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीण यह देख शोर मचाने लगे। घटना की सूचना पर पहुँचे बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

Img

गंभीर हालत में सत्यम यादव के परिजन उसे एम्बुलेंस से बनारस भागे। अमित को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सांस न चलने पर फार्मासिस्ट मुकेश सिंह ने अपने मुंह से सांस दिया, तो पल्स चलने लगी। बलुआ एसओ अपनी सरकारी गाड़ी से अमित को लेकर बनारस भागे। दोनों का इलाज बीएचयू में चल रहा है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.