ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two cows recovered from pickup attempt to run vehicle over police two arrested

Chandauli News: पिकअप से दो गोवंश बरामद, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, दो गिरफ्तार.

“अलीनगर पुलिस ने पचफेड़वा रिंग रोड के पास चेकिंग के दौरान दो गोवंश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चेकिंग के दौरान वाहन से पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया था।”

chandauli

9:26 PM, Sep 12, 2026

Share:

Chandauli News: पिकअप से दो गोवंश बरामद, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, दो गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस द्वारा बरामद पिकअप वाहन और गोवंश

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने पचफेड़वा रिंग रोड के पास सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान दो गोवंश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वाराणसी की ओर से चंदौली आ रहे पिकअप वाहन ने पुलिस टीम को देखकर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी के पांडेयपुर थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर निवासी आयुष महतो और बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जिगनी निवासी सिपुल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या यूपी 65 एलटी 5475 से क्रूरतापूर्वक बांधकर लादे गए दो गोवंश बरामद किए। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश को वाराणसी से चंदौली होते हुए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गोवंश को वध के लिए ले जाने की बात भी स्वीकार की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वाहन में अन्य पशुओं के साथ छोटी बछिया भी लादी जाती थी, ताकि किसी को संदेह न हो। इसके बदले मिलने वाली रकम को वाहन स्वामी और दोनों आरोपी आपस में बांटते थे।मामले में अलीनगर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 572/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.