Chandauli News: बाइक से तस्करी कर रहे 32 किलो गांजा के साथ दो शातिर गिरफ्तार.
"सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार ने बताया कि दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 32 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
chandauli
8:18 PM, May 1, 2026
Share:


नौगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कौवाघाट पुल के पास से एक मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बाइक को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना नौगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में रिश्तेदार हैं और बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जनपद में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। इसी अवैध कारोबार से वे अपना जीवन यापन करते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुलायम यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम चौधरना थाना आधौरा जिला भभुआ (बिहार) और बलवंत यादव उर्फ गुल्लू यादव (32 वर्ष) निवासी ग्राम केसार थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, उपनिरीक्षक राजबहादुर प्रसाद, हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम, कांस्टेबल हिमांशु सिंह और कांस्टेबल विपिन कुमार गौतम की अहम भूमिका रही।
