मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two girl students injured in collision with private school bus serious head injury

Chandauli News: नीजी स्कूल बस की टक्कर से दो छात्राएं घायल, सिर में आई गंभीर चोट.

"मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस चालक और वाहन की जानकारी जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:13 PM, Apr 20, 2026

Share:

Chandauli News: नीजी स्कूल बस की टक्कर से दो छात्राएं घायल, सिर में आई गंभीर चोट.
logo

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल छात्राएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सर्कस रोड पर सोमवार सुबह एक स्कूल बस की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें आसपास के लोगों ने तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Img

जानकारी के अनुसार, सर्कस रोड निवासी रोली गुप्ता और ज्योति सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आई स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। रोली गुप्ता लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा बताई जा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Img

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर जमकर फटकार लगाई। हालांकि बस में अन्य स्कूली बच्चे सवार होने के कारण स्थिति को संभालते हुए बस को जाने दिया गया। मुगलसराय कोतवाल बीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस चालक और वाहन की जानकारी जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.