मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two habitual criminals district badar banned from entering chandauli border for six months

Chandauli News: दो आदतन अपराधी जिला बदर, छह माह तक चंदौली की सीमा में एंट्री पर रोक.

"पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अपराध और अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"

chandauli

8:17 PM, Feb 8, 2026

Share:

Chandauli News: दो आदतन अपराधी जिला बदर, छह माह तक चंदौली की सीमा में एंट्री पर रोक.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। दोनों को छह महीने के लिए जनपद चंदौली की भौगोलिक सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। आदेश का उल्लंघन कर यदि कोई भी जिला बदर अभियुक्त चंदौली की सीमा में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों अपराधियों पर पुलिस की पैनी निगरानी बनी हुई है। 

पहला मामला थाना कंदवा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां ग्राम कंदवा निवासी विकास बिंद उर्फ अश्विनी को जिला बदर किया गया है। विकास बिंद के खिलाफ मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड चंदौली के साथ-साथ गाजीपुर जनपद से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

दूसरा मामला थाना इलिया क्षेत्र का है। ग्राम डेहरी खुर्द निवासी चंद्रशेखर उर्फ पिंटू चौहान को भी जिला बदर किया गया है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण उसे शांति व्यवस्था के लिए खतरा माना गया। 



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.