Chandauli News: चाकूबाजी की घटना में दो घायल, हमलावर गिरफ्तार.
"सैफपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक शख्स ने 25 वर्षीय शनि यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने आए 58 वर्षीय हृदय नारायण सिंह को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
chandauli
8:41 PM, Aug 12, 2025
Share:


सैफपुर में जुटी भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सैफपुर गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते गांव के एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय शनि यादव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे कई जगह चोटें आईं। बीच-बचाव करने गए 58 वर्षीय हृदय नारायण सिंह को भी चाकू से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर हमलावर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सैफपुर गांव के शनि और राजेश यादव के परिवार के बीच पुरानी जमीन से संबंधित मामले को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। मंगलवार को शनि अपने घर से कुछ दूर पैदल गांव में किसी काम के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में घात लगाए बैठे राजेश ने शनि पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट, बांह और सिर में चोट आई। यह माजरा देखकर गांव के हृदय नारायण सिंह बीच-बचाव करने गए, तो उन्हें भी चाकू से मार दिया गया। दोनों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरबी को दी। मौके पर मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए भेजा, वहीं हमलावर को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुट गए।



